सूरजकुंड के संत अवधेशानंद महाराज को भींडर आने के लिए दिया न्योता
वल्लभनगर । सूरजकुंड के संत अवधेशानंद महाराज को भींडर बगीचे वाले हनुमान मंदिर पर आने के लिए निमंत्रण दिया। मंदिर से जुड़े नरेश व्यास ने बताया की अवधेशानंद महाराज से वाना स्थित आश्रम पर जाकर उनका शॉल व उपरना भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया तथा उनको भींडर चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर मंदिर पर आने के लिए न्योता दिया। महाराज ने जल्द ही भींडर आने के लिए कहा है।
