कलश यात्रा के साथ ही कुन्थवास में श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत

भींडर । उपखण्ड क्षेत्र के कुन्थवास ग्राम में कथावाचक साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी के सानिध्य में 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2023 तक इस कथा का आयोजन होगा । ग्राम के देवेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि कुन्थवास ग्राम श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन 51 कलश के साथ ही शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सेंकडो ग्रामीणों के साथ इस कलश यात्रा का समापन होने के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई । ज्ञात हो ग्राम कुन्थवास में शक्तावत परिवार की ओर से इस कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे पहले दिन सैंकड़ो पुरूष व महिलाओं ने श्रीमद्भागवत कथा का लाभ प्राप्त किया उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया ,कथा के दूसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा नियत समय पर शुरुआत होगी । इस अवसर पर युवराज सिंह, लाल सिंह, भेरु सिंह, हिमांशु सिंह, दिलिप सिंह, गोवर्धन सिंह, दशरथ सिंह, भँवर सिंह समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!