राजस्थानी भाषा पर राष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता 9 अप्रेल को
राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करना ओर संवैधानिक मान्यता
उदयपुर,नितेश पटेल । फास्टर संस्थान द्वारा नेशनल यूथ पार्लियामेंट आफ द भारत के मार्गदर्शन में राजस्थानी भाषा नेशनल शोध प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल माध्यम से 9 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की 8वी अनुसूची में शामिल करना ओर राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता प्रदान कराने के लिए शोध लेख में राजस्थानी भाषा का इतिहास एवं उपभाषाएं ओर बोलियां का वर्णन करते हुए राजस्थानी भाषा के क्षेत्रीय विस्तार का वर्णन करना,राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से शोध कार्य के लिये प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती है। डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांत आमेटा सेवानिवृत्त उपनिदेशक राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर और विशिष्ट सम्मानित अतिथि श्यामलाल आमेटा प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का संचालक डॉ.ओम प्रकाश किराड़ के अनुसार डिजिटल माध्यम से शोध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 9 अप्रेल रविवार को प्रातः 9 से शुभारंभ होगा।शोध लेख ओपन है घर बैठे ही लिखना,निशुल्क है।जिसमें स्वयं के विचार से लिखना है।शोध में श्रेष्ठ लेखकों को राजस्थानी साहित्य अकादमिक ब्रांड एंबेसडर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।चयनित शोध पत्र को राजस्थानी भाषा गौरव इतिहास नामक राष्ट्रीय पुस्तक में प्रकाशित होगा।
