निरान्त दिव्य सत्संग समारोह देवनाल में आयोजित हुआ
उदयपुर,नितेश पटेल । खेरवाड़ा उपखंड के ग्राम पंचायत बरोठी ब्राह्मण अंतर्गत ग्राम देवनाल में निरान्त दिव्य सत्संग समारोह आयोजित हुआ।जिसमें दूर दराज इलाकों से संतों भक्तों एवं विभिन्न भक्त मंङल की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में सभी संतों का फूल मालाओ पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम में व्यास पीठ पर उपस्थित संतों ने सत्संग स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए भक्तजनों को सत्संग मधुर वाणी भजन प्रवचन गुरु महिमा जीवन में ईश्वर की भक्ति की आवश्यकता के साथ ही वर्तमान में नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं को व मनुष्य मात्र को सदैव व्यसन से दूर रहने व जनमानस को सुधार की आवश्यकता बतायी गयी अच्छे संस्कारों की मनुष्य को ग्रहण करने पर आत्मीय भाव से समझाया गया साथ ही संस्कार व उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया गया व्यास पीठ पर उपस्थित संतों में निरान्त आचार्य प्रकाश राम महाराज सरेरा किरणराम महाराज शान्ति राम महाराज चाँदपुरा दिलीपराम महाराज छाणी हजारीराम महाराज मीठी महुङी अशोक राम महाराज धनोल दिलीपराम महाराज मोङासा प्रहलाद राम महाराज मुंबई व स्थानीय देवनाल से किशनराम महाराज जोरावर सिंह इत्यादि।उक्त जानकारी निरान्त आचार्य किरणराम महाराज सरेरा द्वारा दी गई।
