धूमधाम के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव
भींडर। अंजनी के लाल हनुमान जी के जन्मोत्सव को गुरुवार को धूमधाम के साथ उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह भगवान की विशेष पूजा-अर्चना हुई दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी रहा दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा।हनुमानजी की गली स्तिथ हनुमान मंदिर पर भक्त प्रहलाद धर्म जागरण सेवा समिति सुंदरकांड मंडल की ओर से हनुमान जी को विशेष झांकी सजाई गई व सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।
