मासूम के हत्यारे को फांसी की सजा की मांग,भीण्डर में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
भीण्डर । उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के लोपड़ा गांव में गत दिनों 8 वर्षीय मासूम पूजा भील के साथ दुष्कर्म कर हत्या करके शव के टूकड़े-टूकड़ें करने वाले आरोपी को तुरन्त फांसी देने की मांग को लेकर भीण्डर के युवाओं ने राज्यपाल के नाम भीण्डर तहसीलदार सुनीता सांखला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मासूम के हत्या के आरोपी 21 वर्षीय कमलेश राजपुत को तुरन्त प्रभाव से फांसी देने की कार्यवाही की जावें। प्रदेश में इस तरह से छोटी बच्ची के साथ घटना घटित होना सरकार और प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही है। वहीं इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए सरकार और पुलिस प्रशासन को प्रदेशभर में कड़े से कड़े कदम उठा करके मासूम बच्चियों के साथ-साथ महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस घटना को लेकर आज सभी के अंदर रोष हैं और प्रशासन और कानून को चाहिए कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपी को तुरन्त प्रभाव से फांसी की सजा सुनाई जाएं। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष व पार्षद गोवर्द्धनलाल भोई, महेन्द्र सिंह पंवार, प्रेमसिंह चौहान, पार्षद जितेन्द्र साहु, ओमप्रकाश भोई, राजेन्द्र मेनारिया, पवन मंदावत, किशन लाल मेघवाल, हिम्मत भोई, राहुल प्रजापत, राजु मेघवाल, दीपेश प्रजापत, महेश भोई, कैलाश जांगिड़, विरेन्द्र दक सहित कई युवा उपस्थित थे।
