खेरोदा में हनुमान जन्मोत्सव निकाली भव्य शोभायात्रा भगवामय हुआ माहोल

वल्लभनगर । खेरोदा कस्बे में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। इस दौरान शमशान घाट स्थित वीर हनुमान मंदिर को हनुमान मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा फूल के साथ में सजाया गया वही लाईट डेकोरेशन भी किया गया। वीर हनुमान मंदिर में दोपहर को हवन व महाआरती की गई। जिसके बाद मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई जिसमे ऊट गाड़ी, घोड़े,हनुमान जी का श्रृंगारित रथ के साथ हजारों श्रद्धालुओं के साथ में डीजे साउंड की धुन पर नाचते गाते हुए शोभायात्रा निकाली गई जो होली चौक, गांधी चौक,माताजी मंदिर,ब्राह्मणों का मोहल्ला, राजपूतों का मोहल्ला,बस स्टैंड,विद्यालय मार्ग,सदर बाजार होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची। शोभायात्रा का जगह जगह पर फूलो की वर्षा से स्वागत किया गया वही विभिन्न सगठनों द्वारा जल पान गृह की व्यवस्था की गई। साथ ही तोरण द्वार भगवा पतियां लगाई गई। शोभायात्रा में भगवान राम,सीता,हनुमान जी की झांकी सजाई गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!