भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

जिले के सभी मंडलों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए

केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुचाने का किया है कार्यः गौतम दक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब और पं.दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को किया साकारःगौतम दक
उदयपुर।भाजपा स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर दीप प्रज्जवलन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्धबोधन को सुना।
जिले के 34 मंडलों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष गौतम दक ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़, सावा, चंदेरिया, बस्सी, घोसुंडा मंडल के बूथ अध्यक्षों को प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के हस्ताक्षरित बुथ परिचय पत्र वितरित कर सम्मान किया। जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा आज संगठन के उन पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और खून पसीने को याद करने का दिन है, जिन्होने भारतीय जनता पार्टी को मजबूती से खड़ा करने का काम किया। भाजपा को स्थापित और विकसित करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।आज उन सभी का अभिनन्दन करने का दिन है । साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा के कार्यकर्ताओ का दायित्व बनता है कि इन सभी योजनाओं को गरीब, शोषित, वंचित लोगो तक पहुंचाये। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि आज के दिन सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाकर उसके साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। ये कार्य हम सभी में उत्साह, जोश और सर्मपण की भावना का संचार करेगा। गरीब, किसान, पीड़ित वर्ग जो कई वर्षो से इन जन कल्याणकारी योजनाओ से वंचित थे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं जो दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब का सपना था।जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने साकर किया है।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में राष्ट्र भावना कूट-कूट कर भरी है और हम गौरवाविन्त है कि हम एक ऐसी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं जिसने भारत को परम वैभव पर पहुचाने का काम किया। एक ऐसी पार्टी जो गांव गरीबों और किसानो के लिए कार्य करती हैं। राजस्थान का दुर्भाग्य है कि पिछले चार वर्षाे में कांग्रेस सरकार जो काम कर रही है वह अराजकता, भ्रष्टाचार, किसान, और युवा बेरोजगारी को बढावा दे रही है।संचालन जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित ने किया आभार जिला महामंत्री तेजपाल रेगर ने व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सभापति सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, प्रधान देवेंद्र कंवर,आशा पोखरना, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, दिनेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक कैलाश जाट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा आदि मंचासिन रहे। जिला आईटी संयोजक राजन माली द्वारा एल ई डी पर मोदी जी का लाईव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनिल ईनाणी,पुरण राणा, रामेश्वर धाकड़, दिनेश चतुर्वेदी, अनिल सिसोदिया, नरेंद्र पोखरना, लोकेश त्रिपाठी, भोलाराम प्रजापत, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप काबरा, सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, सुनील मेनारिया, मन की बात संयोजक सतपाल दुआ, जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे, आशीष शर्मा, चंद्रशेखर सोनी, दीपक शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, मोनू सलूजा, चुन्नी लाल माली, मुन्ना गुजर, दशरथ मेनारिया,जीवन चौधरी, सिम्पल वैष्णव, रेणु मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनिल भटनागर, गोपाल नीलमणि, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेश मीणा, सुनील रजक, दिलीप धाकड़, रवि विरानी, प्रदीप बोहरा, कैलाश वैष्णव, कैलाश पायक, चेतन खत्री, लक्ष्मण कीर, आदि उपस्तिथ थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!