यहां आकर चेन ऐसा मिलता है ये तीर्थ ऐसा लगता है सच पूछो तो आज गांव रुण्डेड़ा सर्व जैसा लगता है :- नरेश प्रजापत
“एक शाम हनुमंत दादा के नाम” विशाल भक्ति संध्या में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर खूब झूमे श्रोता।
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के रुण्डेड़ा गांव में बुधवार देर रात हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक शाम हनुमंत दादा के नाम विशाल भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हनुमान मंदिर परिसर में रखा गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक कलाकार नरेश प्रजापत एंड पार्टी ने बालाजी महाराज के दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लिया फिर गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गायक नरेश प्रजापत एवम टीम का बजरंग दल द्वारा मेवाड़ की शान लाल पगड़ी और ऊपरणा पहनाकर सम्मान किया तथा रुण्डेड़ा का ऐतिहासिक पर्व रंग तेरस की तस्वीर समृति चिन्ह के रूप में भेंट की।

तत्पश्चात नरेश प्रजापत ने गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत कर बालाजी, सांवरिया जी,चामुण्डा माताजी,भेरुजी के भजन सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। रुण्डेड़ा माताजी थाने जातरी बुलावे,,छोटो सो वानर हठ कर ग्यो सवा मणि का लाड्डू थारा चट कर ग्यो,,दुनिया में देव हजार है,, रथडा रा पहिया निकल जा सी धीरे धीरे हाको मारा रथड़ा ने,,चरणा में वारी वारी जावा सा घाटा रानी मां,, मिलेंगे तुमसे तो बताएंगे कितना प्यार है हमें ओ सांवरे,, होली खेले नंदलाल गोकुल की कुंज गली में,,मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे,,रूण्डेड़ा रा बालाजी थारी है महिमा न्यारी भक्त आवे मंगलवार ने,,
भजनों पर श्रोतागण जमकर नाचे साथ ही आसमान से निरन्तर ड्रोन से पुष्प वर्षा हो रही थी, जिससे पुरे पांडाल में दो- दो इंच पुष्पों की परत जम गयि। भजनों के साथ ही पुष्कर मेवाड़ी ग्रुप द्वारा बनाई बालाजी, राधे – कृष्णा, भेरूजी और माताजी की विशेष झांकियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का यूट्यूब पर विभिन्न चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया एवम गांव के मुख्य मार्गो पर बड़ी-बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में आस-पास के भक्तों के साथ दूर दराज के हज़ारों श्रोतागण इस भजन संध्या के साक्षी बने साथ ही प्रसिद्ध भजन रचयिता (लिरिक्स लेखक) सुरेश सुथार भी पधारें। इस दौरान वल्लभनगर पुलिस जाब्ता भी पुरी रात तैनात रहा। बजरंग दल रुण्डेड़ा द्वारा आयोजित इस विशाल भजन संध्या का सफल आयोजन हुआ अंत मे बालाजी की आरती कर भजन संध्या का कार्यक्रम समाप्त हुआ और महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंच का संचालन प्रभू प्रजापति ने किया।अगले दिन हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल रुण्डेडा द्वारा बालाजी को छप्पन भोग धराया गया ।
