प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का अभियान चलाया जाएगा : अतीक अहमद
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा लोसिग की ओर से वित्तीय साक्षरता /वित्तीय जागरुकता एवं डिजिटल बैकिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक हरिश डांगी द्वारा व, नागरिक /किसान संयम सहायता समूहो की महिलाओं को बताया गया कि बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, एक अभियान की रूप में किया जा रहा है ।जिसकी उम्र 18 से 50 वर्ष की उम्र हो ,उसको वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये पर रुपया दो लाख का बीमा हो रहा है। वर्तमान में क्योंकि आखरी तिमाही बाकी है , अतः यह बीमा 114 रुपया मात्र की राशि में हो रहा है । वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद द्वारा बताया गया कि बैंक इस वित्तीय वर्ष के दौरान सभी ग्राहकों को चाहे पुराने खातेदार हो।या नये खातेदार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना/ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना /अटल पेंशन योजना/ अंतर्गत सभी खातेदारों का बीमा अनिवार्य रूप से करवाया जाएगा। इस हेतु हमारा बैंक द्वारा इस वित्तीय वर्ष में प्रत्येक शाखा स्तर पर वित्तीय साक्षरता शिविरो के दौरान विशेष अभियान चलाया जाएगा। हमारे सभी बी सी को भी निर्देश दिए गए हैं कि नया खाता खोलते समय प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना/ अटल पेंशन योजना/मे बीमा करें। शिविर मे सभी ग्राहकों को बैंक की एटीएम वेन से पैसे का लेन-देन करने की जानकारी दी गई ।तथा सावधानी से डिजिटल बैंकिंग /मोबाइल बैंकिंग/ का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए ।साथी ही विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ीयो सेअवगत कराया गया। एवं बचाव के उपाय बताएं गये भारतीय स्टेट बैंक के वित्तीय साक्षरता समनवयक राजकुमार द्वारा बैंक की जमा योजनाओ तथा ऋण योजनाओं की जानकारी दि गई । शिविर में शाखा प्रबंधक हरिश डांगी/ वित्तीय साक्षरता समनवयक अतीक अहमद/ एसबीआई के राजकुमार वरडिया/ बैंक स्टाफ नरेश /गोपजी/तथा बैक बीसी मनीष/ इत्यादि उपस्थित रहे।
