हनुमान जी के जन्मोत्सव पर जवास झुथरी में निकली शोभायात्रा, मार्ग में पुष्प वर्षा से हुवा भव्य स्वागत
खेरवाडा,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । खेरवाडा उपखंड के झूथरी ग्राम में भव्य हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया,जन्मोत्सव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, यह शोभायात्रा जवास रावले के हनुमान ठाकुर जी मन्दिर से शुरु हुई जो मुख्य बाजार में होती हुई झुथरी अरबुदा देवी मन्दिर पहुंची, शोभायात्रा में भक्त नाचते गाते झूमते हुवे नजर आए, जवास ग्राम में सामाजिक समरसता भी देखने को मिलीं, मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा सभी राम भक्तो के लिए जलपान और आइसकॉल्ड की व्यवस्था भी गई थीं, मुस्लिम समुदाय के लोगो ने सभी के लिए जलपान के स्टॉल भी लगाए थे, इस भव्य शोभायात्रा में करावाड़ा पहाड़ा खेरवाड़ा छाणी थाना आडीवली समेत कई ग्राम के भक्त रैली के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुवे, जगह जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन हुवा,शोभायात्रा में श्री राम और हनुमान की झाकियां भी थी, माताओं बहनों और भाइयों और श्री राम के भक्तो ने इस जन्मोत्सव मे भव्य आनंद लिया,शोभायात्रा जवास और झुथरी में ग्राम भ्रमण कर अर्बुदा देवी मन्दिर पहुंची वहां धर्म सभा का आयोजन हुवा ओर 2101 हनुमान चालीसा वितरित की गई और प्रसाद वितरित किया गया, धर्म सभा को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सयोजको ने संबोधित किया, कानून व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए खेरवाडा थाना अधिकारी सबीर खान मय जाप्ते के साथ मोजूद थे, यह भव्य कार्यक्रम झुथरी ओर जवास के सनातन धर्म प्रेमी और यूवा साथियों के सहयोग से आयोजित हुआ ।
