मावली में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को कस्बे के अखाड़ा मंदिर,वाड़ी वाले बालाजी,गायत्री नगर,शनि मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर सहित अनेक देवालयों पर बालाजी को विशेष धराया कर मन्दिर पर विशेष डेकोरेशन किए। विशेष पूजा की गई।कई मन्दिरो पर सुन्दर काण्ड का पाठ, भजन कीर्तन के आयोजन हुए। मन्दिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सुन्दर काण्ड का पाठ करने वाली युवाओं की टीम
कस्बे के युवाओं को धार्मिक कार्यक्रम से जोड़ने के लिए गाँव की नवयुवक टीम हर मंगलवार, शनिवार शाम को सुन्दरकांड पाठ करती है। इस कार्य को लगभग 25 वर्ष हो गए हैं।
इस कार्यक्रम में महेश शर्मा,ओम प्रकाश गुर्जर,अनिल शर्मा सहित कई युवा शामिल होते है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!