पूजा भील के परिजन को 412500 रु की सहायता प्रदान की
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के लोपड़ा गाँव की मासूम लड़की पूजा की हत्या कर दी थी।उसकी जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार गुरुवार को मावली उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास,पुलिस उप अधीक्षक श्री मती कैलाश कुँवर, मावली थानाधिकारी राव अजय सिंह व ग्रामीणों की उपस्थिति में पूजा के परिजन को 412500 रु आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की। आपको बतादे की 29 मार्च को पूजा भील घर से लापता होने पर उसके पिता ने मावली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई उस पर पुलिस ने तलाश शुरू कर 1 अप्रेल को पूजा की लाश बरामद की ।ओर आरोपी को गिरफ्तार किया।
