मेनार हनुमंत धाम में दोपहर 12.35 बजे अभिजीत मुहूर्त व स्वार्थ सिद्धि योग में आसाम से आई सूक्ष्म सिद्ध हनुमानजी की हुई मूर्ति स्थापना

कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, इंदौर सहित क्षेत्र के लोग पहुँचे, भामाशाह के सहयोग से जल्द ही 11 मुखी 84 फिट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति का होगा निर्माण शुरू

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर से चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे 48 मेनार माल में कंचन सेवा संस्थान भटेवर व श्री बजरंग बली सेवा समिति द्वारा हनुमंत धाम बनाया जा रहा है और इस हनुमंत धाम में 84 फिट ऊंची 11 मुखी हनुमानजी की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 108 सूक्ष्म हनुमानजी मूर्तियों की भी स्थापना की जाएगी। इसके लिए पूर्व में भूमि पूजन हो चुका है। डॉक्टर छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12.35 बजे स्वार्थ सिद्धि योग में आसाम से आई सूक्ष्म सिद्ध हनुमानजी की विधिवत पूजन अर्चन के बाद मूर्ति की स्थापना हुई, जिसमें दिल्ली, मुंबई, इंदौर, जयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित मेनार, रुण्डेड़ा, भटेवर, खरसान, नवानिया, वाना, खेरोदा से कई श्रद्धालु पहुँचे। मूर्ति स्थापना के दौरान संकटमोचन बजरंग बली के जयकारों से पूरे पांडाल को गुंजायमान कर दिया। मूर्ति स्थापना के बाद भक्तो ने बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया और बालाजी को चोला चढ़ाकर व व्यंजन धराकर प्रसन्न किया।
वही इस कार्यक्रम को लेकर परिसर में दीपक प्रज्वलित किये तथा नो कन्याओं का पूजन किया गया, साथ ही पंडित प्रभाशंकर आमेटा के सानिध्य में सुबह 10.30 बजे से पूर्ण मंत्रोच्चार व सम्पूर्ण आहुतियों के साथ यजमानो ने हवन कर दोपहर 12 बजे हवन की पूर्णाहुति हुई। डॉक्टर छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि हवन की पूर्णाहुति पश्चात सूक्ष्म सिद्ध हनुमानजी की अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे स्थापना की गई और आरती हुई। इसके बाद संत महात्माओं सभी भक्तो को आशीर्वाद दिया और संत प्रवचन का कार्यक्रम हुआ एवं हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया। अंत में महाप्रसादी का आयोजन हुआ।
डॉक्टर छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि इस परिसर में हनुमानजी की 11 मुखी मूर्ति निर्माण के लिए दिल्ली, मुंबई, इंदौर, जयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित क्षेत्र के कई भामाशाह सहयोग कर रहे है और सब भामाशाहों के सहयोग से जल्द ही 11 मुखी मूर्ति का निर्माण शुरू होगा।

यह भी रहे मौजूद

महंत मोहन भारती श्रृंगी ऋषि आश्रम बिकरनी, कंचन सेवा संस्थान के संस्थापक डॉक्टर छैल बिहारी शर्मा, पूर्व उपप्रधान मोहनलाल मेनारिया, मोतीलाल भट्ट, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, दिल्ली से विजयानन्द गुप्ता, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रुण्डेड़ा सोहनलाल मेनारिया, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अ.भा.मे. ब्रा. समाज गोपीलाल मेनारिया, रामचंद्र मेनारिया, रुण्डेड़ा सरपंच कालूलाल मेनारिया, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद मेनारिया, सेवानिवृत्त व्याख्याता नाथूलाल रामावत, भीमलाल मेनारिया, मोतीलाल मेनारिया, बद्रीलाल मेनारिया, रूपलाल मेनारिया, दीपलाल मेनारिया, उदयलाल जणवा, डालचंद, अधिवक्ता सुरेश मेनारिया, चुन्नीलाल, पुरुषोत्तम पुष्कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!