भाजपा देहात में होंगे 36 मंडल , नवीन झल्लारा मंडल का हुआ गठन ।

जिलाध्यक्ष चौहान ने पार्टी स्थापना दिवस पर संगठन सशक्तिकरण के तहत सबसे अधिक बूथों वाले भबराना मंडल का किया विभाजन

मंडल गठन के साथ मंडल संयोजकों की घोषणा

उदयपुर । भाजपा उदयपुर देहात जिला में अब 36 मंडल होंगे । भाजपा देहात जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने पार्टी के 44 वे स्थापना दिवस पर लंबे समय से भबराना मंडल के कार्यकर्ताओ की लंबे समय से की जा रही दो मंडलों की मांग को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ,प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर से अनुमति एवं चर्चा के बाद इसकी घोषणा कर दी ।
भबराना मंडल को विभाजित कर नवगठित झल्लारा मंडल बनाया गया हे । नए बने झल्लारा मंडल में कुल सात शक्ति केंद्र व 45 बूथ होंगे वही यथावत भबराना मंडल में पांच शक्ति केंद्र व 36 बूथ होंगे ।

जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया की संगठन सरंचना सरल, कार्यकर्ताओ की पहुंच में,सर्वव्यापी,सर्व स्पर्शी हो इसके साथ हर कार्यकर्ता हेतु कार्य और हर कार्य के लिए कार्यकर्ता उपलब्ध हो इसी भावना को प्रधान रखते हुए देहात जिले के अस्सी से अधिक बूथों वाले मंडल भबराना को पुनर्गठित व विभाजित कर नया मंडल झल्लारा बनाया गया है । इससे अधिक से अधिक कार्यकर्ता संगठन सरंचना में समायोजित होने के साथ ही संगठन कार्य सुगम होगा ।

मंडल संयोजकों की घोषणा :

भाजपा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने चार मंडलों के संयोजकों की घोषणा की हे जिसके तहत मावली मंडल में कैलाश गाडरी ,भबराना मंडल में रमेश जैन, लसाडिया मंडल में विक्रम सिंह झाला ,झल्लारा मंडल में अंबालाल चौधरी को मंडल संयोजक नियुक्त किया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!