पूजा के हत्यारे को फांसी की मांग खेरवाड़ा में निकली रैली
खेरवाड़ा,धरणेन्द्र जैन । मावली के लोपड़ा गांव में कक्षा 4 में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बालिका पूजा भील के जघन्य हत्याकांड और बलात्कार के आरोपी कमलेश और उसके परिवार को फांसी की मांग को लेकर खेरवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल के तत्वधान में सर्व हिंदू समाज ने रैली निकाल कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई की घटना के केस को फास्ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द दिवंगत पूजा व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए, इसके साथ ही परिवार को सरकारी नोकरी और मुआवजे की मांग भी रखी गई । रैली में विकास पब्लिक स्कूल की बालिकाएं , विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, दुर्गावाहिनी खेरवाड़ा ,वनवासी कल्याण परिषद, गणपति नवयुवक मंडल, साई सेवा समिति , अंबाजी सेवा समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता , सर्व सनातन धर्मावलंबी और व्यापारीगण आदि शामिल हुए ।
