राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाएं : डॉ परमार

खेरवाड़ा,धरणेन्द्र जैन । विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि  कांग्रेस पंचायत इकाई एवं बूथ इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता  राज्य  की जो जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, उसकी जानकारी घर-घर पहुंचाये ।

डाक्टर परमार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा, नवाघरा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, भाणदा मण्डल अध्यक्ष शंभु लाल खराडी के सानिध्य में ग्राम पंचायत मगरा एवं ग्राम पंचायत भाणदा  की कांग्रेस पंचायत इकाई व बूथ कांग्रेस इकाई की कमेटियों का सर्वसम्मति गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करने बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे ।  उन्होंने कहा कि  केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में बैरोजगारी, महंगाई, बढी हैं, सरकारी सम्पति , सरकार की बड़ी बड़ी संस्थाएं भी बेच दी गई हैं । देश में भय का वातावरण पैदा कर  एक दूसरे के बीच नफरत फैलाई जा रही है । कांग्रेस  नेता राहुल गांधी पर  बदले की भावना से  केस दर्ज कर उन्हें दो साल  जेल की सजा तथा संसदीय सदस्यता समाप्त कर दी  हैं, तथा बोलने का अधिकार को  समाप्त करने की कोशिश की जा रही हैं । भाजपा की सरकार डाक्टर बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखें गये संविधान  को समाप्त करने जा रही हैं, जो कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में लागू किया गया था ।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब को ध्यान में रख कर जनकल्याणकारी योजनाएं बनाती, यह गरीबों की पार्टी है ,जबकि भाजपा अमीरों,उधोगपतियों की पार्टी हैं, उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाती  हैं । डॉ परमार ने कहा कि भाजपा की  जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हैं । कांग्रेस पंचायत इकाई व बूथ इकाई   के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया । समारोह व क्षेत्र में ग्रामीणों से रुबरु हो कर उनकी समस्याएं भी सुनी । डाक्टर परमार ने ग्रामीणों की मांग पर मगर पंचायत क्षेत्र में पांच हेण्ड पम्प, एक पनघट, एक सामुदायिक भवन देने का आश्वासन दिया । डाक्टर परमार ने बावलवाडा, आंखीवाडा पीपलबारा नवीनीकरण निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया ।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता नवाघरा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, भाणदा मण्डल अध्यक्ष शंभु लाल खराडी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवक्ता गणेश मीणा, किशोर सिंह चौहान,  उर्मिला देवी मोदर सरपंच,नान सिंह गरासिया, गोमजी भाई सालवी थे ।

समारोह को वीरेन्द्र सिंह गरासिया, शंभु लाल खराडी, उप सरपंच हीरालाल मोदर,गोरी शंकर बोदर,बंशी लाल बोदर, विक्रम,भगवती लाल पंचाल,गोमजी भाई सालवी ने सम्बोधित किया । गोरी शंकर,पूर्व वार्ड पंच सुखलाल गरासिया,पूर्व शिक्षक सुखलाल गरासिया ने अतिथियों का माला, साफा पहनाकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर प्रतापसिंह गरासिया, ईश्वर लाल गरासिया, हल्लुराम, शंकरलाल, जीव राज्य गरासिया, नरेश गरासिया, गोविन्द गरासिया, नारायण लाल डामोर, छबीलो बोदर, रुपलाल खराडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!