सांसद मीणा ने डीएलसी दरों के पुनरीक्षण की रखी मांग
खेरवाड़ा,धरणेन्द्र जैन । उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग उदयपुर को पत्र लिखकर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मसारो की ओवरी के राजस्व ग्राम ओडवास एवं मसारो की ओवरी तथा ग्राम पंचायत गरनाला की आवासीय, वाणिज्यिक एवं कृषि भूमि की डीएलसी दरें अधिक होने से उनका पुन निरीक्षण कर कम करने की मांग की है। भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि सांसद मीणा ने राजस्थान स्टांप नियम 2004 के नियम 58 के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2023 ,2024 के आवासीय, वाणिज्यिक एवं कृषि भूमि की डीएलसी दरों के पुन निरीक्षण की मांग की है। सांसद मीणा की मांग पर उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने उप पंजीयक ऋषभदेव को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वर्णित तथ्यों की जांच कर वास्तविक रिपोर्ट शीघ्र भिजवाए, जिससे दरें कम करने की स्थिति में जिला कलेक्टर के द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया जा सके ।
