वागड़ के मूलचंद लोढा पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित

खेरवाड़ा,धरणेन्द्र जैन । जागरण जन सेवा मंडल वागदारी के संस्थापक सचिव सेवा मनीषी मूलचंद लोढा को बुधवार को नई दिल्ली में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया । समाजसेवी पारस जैन ने बताया कि  नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में बुधवार शाम को आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा जनजाति अंचल में शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए जागरण जन सेवा मंडल वागदारी के संस्थापक सचिव मूलचंद लोढा को पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे लोढा वागड़ क्षेत्र के जनजाति अंचल में 1990 से जागरण जन सेवा मंडल के माध्यम से चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, इनके संस्थान द्वारा क्षेत्र में हजारों लोगों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं। लोढा इससे पूर्व सन 1972 से 1990 तक इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे तथा बाद में जागरण जन सेवा मंडल की स्थापना कर सेवा कार्य संचालित कर रहे हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!