भींडर से अडिंन्दा पार्श्वनाथ तक भव्य पद यात्रा
भींडर,कन्हेयालाल मेनारिया । आदिनाथ युवा मण्डल के तत्वाधान मेंभगवान महावीर जन्म कल्याणक एवम मेवाड़ वागड़ महासभा के उपलक्ष में भव्य पदयात्रा का शुभारम्भ दिगम्बर समाज के प्रवक्ता इन्द्र लाल फान्दोत ने बताया ने कहा कि दशा नरसिंहपुरा समाज भींडर के आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से दोपहर पदयात्रीयो को हरी झंडी श्रेष्ठी सुमति लाल बेबी देवी डवारा ने दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर महासभा के उपाध्यक्ष भंवर लाल पचौरी धरियावद, भींडर के सुमातिलाल बेबी देवी डवारा एवम महासभा युवा परिषद के स्वास्थ्य मंत्री रजनीश सुंदरोत का मोठड़ा,तिलक केसरिया ऊपराने ,शाल श्रीफल से स्वागत किया गया सभी पदयात्रियों का समाज के पदाधिकारियों ने केसरिया ऊपरने एवम तिलक लगाकर अभिनंदन किया सभी पदयात्रीयो ने आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर मे दर्शन किए 101पदयात्री है जिसमे पुरुष ,महिलाएं युवा हे पदयात्रा भींडरसे रेल्वे स्टेशन, गोपालपुरा, बांसडा, बामनिया, अमरपुरा, खेरोदा होकर अनिंदा पार्श्व नाथ पंहुचेगी कल प्रातः भगवान प्रार्श्वनाथ की पूजा अभिषेक भव्य शान्तिधारा करेंगे एवम स्नेहभोज रखा गया हे ।
