वल्लभनगर विधानसभा में मुख्यमंत्री ने निभाई पिता की भुमिका -प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत वल्लभनगर

काग्रेस परिवार का भीण्डर में हुआ होली स्नेह मिलन समारोह

भिंडर । वल्लभनगर विधानसभा काग्रेस परिवार का होली स्नेह मिलन समोराह कृषि मंडी परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें विधानसभा क्षेत्र भीण्डर ,कानोड, कुराबड, वल्लभनगर सहित सभी गावों से कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान सभी ने विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः विजयी दिलाने का संकल्प लेते हुए कांग्रेस का हाथ मजबुत करने की बात कही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा की वल्लभनगर विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिता की भुमिका निभाते हुए विकास की गंगा बहा दी है। राजस्थान में सबसे ज्यादा विकास के कार्य वल्लभनगर विधानसभा में हुए है, जिसको लेकर विपक्षी विधायक जिला परिषद में धरने देंने लग गये। मेवाड़ की जनता से इस मंच के माध्यम से कहना चाहती हुं कि विकास की गंगा कांग्रेस सरकार ही बहा सकती है तो और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाओ और देश में लोकतंत्र की रक्षा करो वल्लभनगर विधानसभा परिवार की वजह में राजनीति के मंच पर आ गई हुं। और आपके आर्शीवाद से राजस्थान की विधानसभा में बेठी हुं। जो वादे करती है उनको पुरा करती है झुठे वादो में विश्वास नहीं रखती। दाता हुकुम स्व.गुलाब सिंह शक्तावत ने वल्लभनगर में कांग्रेस को मजबुत किया था। मैं आज विपक्षियों इस मंच के माध्यम से चुनौती देती हुं कि कोई एक व्यक्ति भी आरोप साबित करके बताये की विधायक न कमाई के लिये यह काम किया है या उसके स्वार्थ के लिये करवाया है। वल्लभनगर विधानसभा परिवार का एक-एक व्यक्ति मेरी ताकत है। आज का युवा जाग गया है। राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ लेने की बात कही। जो जोश व हिम्मत युवा शक्ति में वही जोश वल्लभनगर में कांग्रेस की सरकार वापस लायेगी। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। गांधी परिवार का त्याग और बलिदान था और राहुल गांधी को ईडी के समन भेजे जा रहे है संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इस लोकतंत्र को बचाने के लिये कांग्रेस की सरकार को लाना पडे़गा। कार्यक्रम में सभी ने वल्लभनगर विधानसभा चुनाव 2023 में एक बार पुनः कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने विधानसभा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर भी चर्चा की एवं अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक प्रचारित करने की बात कही। वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला और सरकार को किसान और युवा विरोधी बताया। इस बजट में वल्लभनगर में नगरपालिका, कॉलेज, भींडर में कोर्ट, कानोड़ में छात्रावास जैसी कई सौगाते दी गई इसके अलावा क्षेत्र में कई सड़को को मंजूरी दी है। पहले कुराबड़ की 18 पंचायतों में कहते थे यहाँ कोई विकास कार्य नहीं करवाता है लेकिन हमने कुराबड़ में कॉलेज, तहसील, छात्रावास जैसे कार्य पूरे करवाए है । सड़के इतनी बढ़िया हो गयी है की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए लोग कहते है की पेट का पानी नहीं हिलता है। विधानसभा का हर कार्यकता मेरी ताकत है। हम सब मिलकर राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचायेंगे। विधायक ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, तानाशाही फैल रही है। लेकिन गांधी परिवार आज भी लोकतंत्र के लिए लड़ रहा है। इस दौरान कार्यक्रम राज्य मंत्री व पीसीसी सदस्य दरियाव सिंह चुण्ड़ावत, पुर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, किसान नेता सुरजमल मेनारिया, मोती लाल भट्ट, जिलाध्यक्ष संरपच संघ माधवलाल अहीर, ब्लॉेक अध्यक्ष वल्लभनगर चन्द्र प्रकाश मेनारिया, ब्लॉक अध्यक्ष भीण्डर खेमराज मीणा, विध्यराज सिंह शक्तावत , नवलसिंह चुण्डावत,पूर्व पंचायत समिति सदस्य भेरू लाल पाराशर, सम्पत लाल सुथार, गोपाल जाट, श्याम सुन्दर साहु सहित कई वक्ताओं ने विचार रखें।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!