अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सराडा व्यास के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का किया आयोजन

सराडा,नितेश पटेल । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सराडा में कार्यरत अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सराडा चंपालाल व्यास को 40 वर्ष 6 माह की राजकीय सेवा एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने से स्थानीय कार्यालय के सदस्यों द्वारा भावभीनी सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन सराडा पंचायत समिति सभागार मे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश कुमार मेनारिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुरलीधर चौबीसा,जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी एवं कटावला मठ चावण्ड मठाधीश एवं अखंड हिन्दु महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेश्वरानन्द सरस्वति महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यालय के कार्मिकों ने व्यास को प्रतीक स्मृति चिन्ह देकर एवं साफा पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक संघटनों के पदाधिकारियों,प्रधानाचार्य,शिक्षको आदि ने भी उनका अभिनंदन किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!