बांसड़ा : बजरंगबली मेला में उमड़ा जन सैलाब,रावण दहन से संदेश… बुराई पर अच्छाई की जीत
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के बाँसड़ा गांव में नवरात्रि में बजरंग मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामकथा के समापन के बाद यह एक दिवसीय मेला लगा जो वर्ष में एक बार यह मेला लगता है । स्थानीय गांव बांसड़ा एवं आसपास के बामनिया, अमरपुरा , वाना, मेनार, हमेरपुरा, केदारिया, खेडली, बांसड़ा का खेड़ा, लाल जी का खेड़ा, सुंदरपुरा आदि गाँवो की महिला –पुरुष व बच्चे काफी संख्या में पहुँचे ! मेले में बच्चों के तरह-तरह के खिलौने, कपड़े , मिठाइयां, मिठ्ठी के मटके, इंद्रधनुषी गुब्बारे आदि की दुकानों के साथ डॉलर, झूला,चकरी की विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी विशेष भीड़ मनिहारी की दुकानें एवं मटका व्यापारी प्रजापत के यहां रही ।

आसपास के गांव से काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीददारी की इस बार मेले में काफी अच्छी रौनक नजर आई! मेले में दिन भर भीड़ रही ! बजरंग सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की गई एवं भीड़ को भी नियंत्रित किया गया ताकि कोई व्यवधान ना हो ! शाम को 7:00 बजे हनुमान जी मंदिर से राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की झांकी सहित शोभायात्रा रावण मंगरी के लिए रवाना हुई जो रावणमगरी पहुंचकर प्रशिक्षित आतिशबाजों द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई ! आतिशबाजी के बाद में भगवान श्री राम द्वारा तीर चलाकर रावण की नाभि में आग लगाई गई । उसके बाद रावण धु धु कर जलने लगा इस दौरान आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों की उपस्थिति रही ।
रावण दहन के बाद गांव में भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भी सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही !
