बगीची वाले हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का हवन पुर्णाहुति के साथ समापन
भींडर । नगर के चांदपोल बाहर स्थित बगीची वाले मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को नवरात्र हवन पुर्णाहुति का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित कृष्णवल्लभ लखावत और ईश्वर लाल धर्मावत के सानिध्य में मुख्य यजमान सुरेश भोजावत ने हवन में आहुतियां दी। इसी के साथ मंदिर में जारी अखंड रामायण पारायण पाठ का समापन हुआ। हवन पुर्णाहुति के अवसर पर जय बजरंग सत्संग मंडल भींडर द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाजी के दर्शनार्थ भक्तों की भारी भीड़ रही।
