चोरी की वारदात का अभियुक्त दो घंटे में किया गिरफ्तार, सायरा पुलिस की कारवाई

उदयपुर,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में वर्ताधिकारी भूपेंद्र सिंह के निर्देशन में चोरी की वारदात को अंकुश लगाने हेतु सायरा थाना अधिकारी नाथू सिंह के निर्देशन में सायरा थाने में दर्ज रिपोर्ट पर कारवाई की,हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह द्वारा थाना सायरा में दिनाक 29/03/23 को प्राथिया विजयलक्ष्मी पति सुरेश कुमार नागदा निवासी गायफल हाल मुकाम सेमड ने पुलिस थाना सायरा में जाकर एक रिर्पोट पेश की थी जिस पर कारवाई करते हुवे अभियुक्त को गिरफ्तार किया रिपोर्ट प्राथिया ने दी जिसमे बताया कि मैं घर से सुबह 9:30 बजे उदयपुर के निकली थीं, मेरे पति दूध लेने ओटो लेकर करदा गए थे, मैरी बेटी स्कूल गई थीं और बेटा दूध डेयरी पर गया था, मेरे पति 11 बजे घर आय तो देखा की सामान वगेरह बिखरा हुवा था देखने पर पाया की अज्ञात चोर घर से सोना चांदी जेवरात और 40 हजार नकद ले गए है, इस पर थाना सायरा में मुकदमा दर्ज कर तुरंत प्रभाव से पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी किया जिस पर पुलिस सायरा द्वारा दो घंटे में शक के आधार पर पदराडा से एक व्यक्ती को डिटेन किया गया, पुलिस थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम शांतिलाल पिता खेताराम प्रजापत निवासी सेमड़ थाना सायरा होना बताया पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने लक्ष्मी देवी के वहा चोरी करना कबुल किया , गिरफ्तार अभियुक्त से आगे की पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान जारी है, उक्त चोरी के मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना अधिकारी नाथू सिंह, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद कुमार,कांस्टेबल विजय कुमार , कांस्टेबल रूखमणाराम , रूपाराम की अहम भूमिका रही।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!