भक्ति संध्या का आयोजन

उदयपुर । हिंद सेवा मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रयाग संस्थान के सहयोग से भक्ति संध्या का आयोजन किया गया , जो मंदबुद्धि बालकओ का आवासीय ग्रह है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ओम प्रकाश सोनी, हेमंत कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला अधिकारी तथा वरिष्ठ अतिथि सुनीता भंडारी, राजा भंडारी माना भोपा ,अर्चना सिंह हाडा एवं गणेश नारायण व्यास थे |मुख्य गायक संगीत सम्राट बी.एल चंदेल के नेतृत्व में अंजलि आचार्य ,चिराग आचार्य ने छोटी-छोटी गईया पर प्रस्तुति दी, साथ में तबले पर परीक्षित व क्लैप बॉक्स पर जय माली ने संगत की |पंडित रणछोड़ लाल जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ राम दरबार ,शिव परिवार एवं श्री कृष्ण राधिका की पूजा-अर्चना की| ट्रस्टी अध्यक्ष दिव्य कुमार एवं मुख्य संरक्षक डॉ ओपी महात्मा एवं संगठन मंत्री श्रीमती बसंती वैष्णव ने हिंद सेवा मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में आध्यात्मिक जन जागरण भक्ति को बढ़ावा व आध्यात्मिक ज्ञान गंगा बहाने हेतु एक विशेष घर-घर में भक्ति एवं ज्ञान को पहुंचाने की दृष्टि से इस कार्यक्रम की शुरुआत करी है |आपसे सादर निवेदन है कि उक्त योजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देकर पुण्य लाभ अर्जित करें कार्यक्रम का नाम “आध्यात्मिक उन्नयन सद ग्रंथ पारायण संतों का सम्मान एवं सत्संग कार्यक्रम” रखा है|

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!