कानोड़ सेक्टर के सारंगपुरा व अरनिया आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कानोड । नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार को महिला एव बाल विकास विभाग एवं आई पी ई ग्लोबल के संयुक्त तत्वावधान मे “पौषण पखवाडा” के अन्तर्गत कानोड़ सेक्टर के सारंगपुरा व अरनिया आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर राजपुष्ट प्रोजेक्ट से पौषण चैम्पियन धीरज जोशी ने गर्भवती महिला के जीवन में मोटे अनाज की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि मक्का बाजरा इनमें आयरन व फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसके उपयोग से जन्म लेने वाले शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है । कार्यक्रम में गांव के प्रबुद्ध नागरिक, किशोरी एवं गर्भवती महिलाओं के साथ स्थानिय विद्यालय के संस्था प्रधान भी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के अन्त में प्रतिभागियों में से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरुस्कृत किया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!