पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भींडर । पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत भीण्डर -1 सेक्टर मे तेलनखेडी़( ग्राम पंचायत, सालेड़ा) आँगनवाडी केन्द्र पर षोषण पखवाड़ा मनाया गया आईपी ग्लोबल लिमिटेड और आईसीडीएस विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की प्रतियोगिता मे प्रथम, दितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कार दिया ,प्रतियोगिता मे उपस्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलनखेड़ी के अध्यापक सुरेश कुमार वेद ने पोषण के महत्व के बारे मे समझाया ,पोषण के फायदे और पोषण युक्त आहार के बारे मे व उसकी गुणवत्ता के बारे मे बताया
प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय , तेलनखेडी़ के समस्त अध्यापक ,गांव के वार्ड पंच राधेश्याम जी, गांव के जनप्रतिनिधि शंकर माली, सुरेश माली , पोषण चेम्पियन नेहा वर्मा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संजू कुवर ,आशा सहयोगिनी दुर्गा माली और ग्रामीण उपस्थित थे
