हेयर एंड ब्यूटी का एक दिवसीय इवेंट हुआ संपन्न,30 प्रतिभागियों ने लिया भाग
उदयपुर,नितेश पटेल । उदयपुर के शोभागपुरा मे स्थित प्रभात हेयर एंड ब्यूटी एकेडमिक मे हेयर एंड ब्यूटी का एक दिवसीय इवेंट का आयोजन हेयर एक्सपर्ट अशोक पालीवाल द्वारा किया गया।इवेंट का ऑर्गेनाइज सपना सोनी एवं कोमल चैनानी द्वारा किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य हेयर केमिकल का किस तरह उपयोग किया जाता है जिसमें बालों मे केमिकल करने के बारे मे सिखाया गया।जिसमे कैरेटिन एवं रिबोर्डिंग के बारे मे सिखाया गया।जिसमे बालों के बारे बताया गया की बाल किस चीज से बने है बालों की किस तरह केयर कर सकते है जिसके बारे मे जानकारी दी गई। साथ ही इवेंट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को माय सिटी की ओर से 500 रुपये का केश वाउचर दिया गया।साथ ही ऑक्सिग्लो की तरफ से रिटर्न गिफ्ट दिया गया।साथ ही प्रमाण पत्र दिये गये। इसमे गुजरात,नाथद्वारा,राजसमंद,उदयपुर,कांकरोली,मावली के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
