चारागाह जमीन से अतिक्रमण हटाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के गादोली ग्राम पंचायत के जवान जी का खेड़ा गांव की चारागाह जमीन पर तीन लोगो ने कब्जा करके पक्का निर्माण कर दिया जिस गादोली ग्राम पंचायत के सरपंच गणपत नाथ चौहान ने मावली थाना अधिकारी राव अजय सिंह ने अतिरिक्त जाब्ता मंगवाकर के दो जेसीबी लगवाकर अतिक्रमण हटाया गया। गादोली सरपंच गणपत नाथ चौहान ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध करने पर उनको समझा करके व गुमन्तु जाति(गाडोलिया लोहार) होने के कारण गादोली ग्राम पंचायत के अंदर 1000 स्क्वायर फिट के तीन व्यक्ति को प्लॉट देने का वादा किया इस पर वो मान गए।
