एक दिवसीय भृमण कार्यक्रम आयोजित हुआ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय तीन श्रेष्ठ एसएमसी एवं तीन एसडीएमसी सदस्यों का आदर्श विद्यालय- नवानिया एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय वल्लभनगर का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण कार्यक्रम पश्चात् सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रमोद कुमार सुथार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा-मावली ने की। मुख्य अतिथि पुष्कर लाल डांगी प्रधान पंचायत समिति मावली, विशिष्ट अतिथि पीईईओ सिंधु उमेश माहेश्वरी, पीईईओ फलीचड़ा संजय बड़ाला, पीईईओ रख्यावल आशा सोनी, पीईईओ विरधोलिया चंदन सिंह, पीईईओ बांसलिया दिप्ती बाला यादव, एवं एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी व एसीबीईओ द्वितीय, आरपी सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, महेश विजयवर्गीय, भगवत प्रसाद बुनकर, आशीष कुमावत सहायक लेखाधिकारी, सुरेश देशबंधु, सहित उपस्थित एसडीएमसी/एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में श्रेष्ठ सदस्यों को अतिथियों द्वारा उपरणा ओढ़ा कर,तिलक लगा कर,पगड़ी पहनाकर कर, स्मृति चिन्ह, प्रमाण- पत्र एवं 11000 रूपये का चेक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरपी सोहन लाल बुनकर ने किया। रख्यावल, सिंधु व फलीचड़ा की एसडीएमसी सदस्यों ने आदर्श विद्यालय-नवानिया( वल्लभनगर )का गहनता के साथ अवलोकन किया। रख्यावल, विरधोलिया व नऊवा के एसएमसी सदस्यों ने महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय वल्लभनगर का अवलोकन किया।
सभी सदस्यों ने विद्यालय की समस्त प्रकार की गतिविधियों को बारीकी से अध्ययन कर प्रशंसा व्यक्त की ।
उपस्थित संभागियो के द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के माध्यम से विद्यालय संस्था प्रधान पीईईओ रावल को एवं विद्यालय समिति सदस्यों का सम्मान किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!