किंग सेना ने पदों पर मनोनीत किए।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । किंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक कुँवर राव गगन सिंह ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए किंग सेना युवा मोर्चा मावली विधानसभा शाखा मे कार्यकारिणी मे फेर बदल करते हुए नंदू खींची को युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया। पूर्व अध्यक्ष लव गुर्जर की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हे मावली- वल्लभनगर विधान सभा का प्रभारी बनाया गया है। संगठन के पदाधिकारियो ने बताया कि आगामी एक दो दिन मे और कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा फिर सभी का शपथ ग्रहण समारोह एक नियत तिथि पर कराया जाएगा।
