अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के स्टेट चेयरमैन एडवोकेट पीआर सालवी का सलूम्बर में भव्य स्वागत

सलूम्बर,जितेंद्र पंचोली । अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद नई दिल्ली राजस्थान स्टेट के चेयरमैन एडवोकेट पीआर सालवी के सलूंबर में प्रथम बार आगमन पर अनुसूचित जाति ,जनजाति ,पिछड़ी जाति व अन्य सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यू डाक बंगले पर ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। उदयपुर से एडवोकेट पीआर सालवी, बाबूलाल घावरी,सुखसम्पत बागड़ी,नानालाल चंगेरिवाल का प्रतिनिधिमंडल प्रातः 11.30 बजे सलूम्बर पहुंचे जहां पर एडवोकेट पीआर सालवी को फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट पीआर सालवी का कार्य क्षेत्र सलूंबर से शुरू किया और विभिन्न सामाजिक संगठनों में कार्य करते हुए लोगों के मानवाधिकार का हनन एवं जुल्म अत्याचारों के विरुद्ध पिछले 20 वर्षों से कार्य को देखते हुए संस्थापक चेयरमैन डॉ. टी.एम. ओंकार ने राजस्थान के चेयरमैन पद पर नियुक्त कर राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई ।
एडवोकेट पीआर सालवी ने डाक बंगला के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मानवाधिकारों का हनन एवं जुल्म अत्याचार के विरुद्ध आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर अनुसूचित जाति ,जनजाति,पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक,गरीब,मजदूर,किसान,वंचित वर्ग पर किसी भी प्रकार का जुल्म अत्याचार या मानव अधिकार का हनन होता है तो उसके विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठानी होगी ।
इस अवसर पर आदिवासी परिवार के जगदीश मीणा, कैसु लाल मीणा,रामलाल मीणा, जगदीश आदिवासी,शंकरलाल माल, सालवी युवा मंच के प्रमोद सालवी ,हेमंत लडौती,मांगीलाल सालवी, देवीलाल सालवी, द्वारकेश लडौती,गौतमलाल सालवी, डालचंद सालवी, विष्णु पंचोली, दिलीप गहलोत,गौतमलाल मेघवाल, नाथूलाल मेघवाल,बाबूलाल मेघवाल,अखिल भारतीय खटीक युवा महासभा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार खटीक सहित अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति ,आदिवासी परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन गौतमलाल सोनार्थी और आभार मांगीलाल सालवी ने व्यक्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!