विप्र महाकुंभ के लिए गया कानोड़ से दल
कानोड । नगर पालिका क्षेत्र ब्रह्मपुरी से विप्र दल सागवाडा में आयोजित विप्र महाकुंभ में सम्मिलित होने बस द्वारा सागवाडा रवाना हुए। चौबीसा समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भगवा पताका बताकर बस को रवाना किया ।दल का नेतृत्व कर रहे फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष शिवनारायण पुरोहित ने बताया कि समाज की तरक्की ओर संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को संगठित होना आवश्यक है।यह जानकारी विप्र फाउंडेशन के नगर संरक्षक दीपक शर्मा ने दी।
