वित्तीय साक्षरता वित्तीय जागरूकता, डिजिटल बैंकिंग शिविर का आयोजन

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा थूर व राजीविका द्वारा बलाक बडगाव ,ग्राम पंचायत थूर ,मैं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता वित्तीय जागरूकता, डिजिटल बैंकिंग शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में शाखा प्रबंधक दिनेश माहेश्वरी द्वारा समूह की महिलाओं को बताया गया कि समूहो से जुड़ी सभी महिलाओ का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमा होना चाहिए, इससे आपके परिवार को दो लाख राशि से सुरक्षा मिलती है। साथ दुर्घटना होने पर समूहो की महिलाओं के नामित व्यक्ति को ₹200000 क्लेम प्राप्त होने पर बैंक की वसूली में भी सहयोग मिलता है। और समूह का खाता एनपीए नहीं हो पाता है । शिविर में वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद ,द्वारा खातेदारों के साथ मोबाइल मैसेज, के माध्यम से, फोन काल के माध्यम से, तथा व्हाट्सएप पर चैट के माध्यम से हो रही ,धोखाधड़ी की विस्तार से जानकारी दी, तथा अनाधिकृत फोन कॉल एवं अनाधिकृत मैसेज से बचने की सलाह दी गई ।भारतीय रिजर्व बैंक के नामित सी एफ एल दीपक द्वारा प्रोजेक्टर पर डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, इत्यादि का प्रयोग करने की विधि बताई ,तथा सभी लेनदेन मे ऑनलाइन बैंकिंग अपनाने की सलाह दी गई। शहर में शाखा प्रबंधक दिनेश माहेश्वरी , वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद, सी एल एफ दीपक ,बैंक सखी गिरजा, राजीविका स्टाफ सुमन, इत्यादि ने भाग लिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!