रेडिएंट स्कूल खरसाण के बच्चों ने किया रामलीला का शानदार मंचन
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । खरसाण स्थित रेडिएंट इंटरनेशनल सेकंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन शनिवार को हुआ । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म से राज्याभिषेक तक का मंचन रहा।इस दौरान दर्शक भाव विभोर हो मंत्र मुग्ध हो गए। प्रधानाचार्य श्री महिपाल सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शाम को 7 बजे से गोपावतों के नोहरे में शुरू हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के सुपुत्र श्री विंध्य राज सिंह शक्तावत थे, अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्री हुकमीचंद सांगावत, विशिष्ठ अतिथि मेनारिया समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता एवं प्रो. दरियाव सिंह चुंडावत वाइस चेयरमेन राजस्थान स्टेट काउंसिल फॉर हायर एजुकेशन ( राज्य मंत्री ) थे। मेनार, रुँडेरा, वाना, खेरोदा ,मोडी, बाठरडा एवं आस पास के गावों से सैकड़ों अभिभावक एवं मेहमान देर रात तक उपस्थित रहे।
