सलूम्बर जिले में शामिल नहीं किया तो करेंगे उग्र प्रदर्शन व चक्का जाम

केशरियानाथ मन्दिर प्रांगण में हुई बैठक लिया निर्णय…

लूणदा । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 मार्च को राजस्थान 19 जिलों की घोषणा की जिसमें सलूम्बर को भी जिला बनाने की घोषणा की गई। इस बीच कौन कौन सी तहसील इसमें शामिल होगी इसको लेकर संशय बरकरार हे लेकिन इस बीच कानोड़ तहसील की तीन ग्राम पंचायत लूणदा, अमरपुरा जागीर व सांरगपुरा कानोड़ को उदयपुर से सलूम्बर जिले में शामिल करने की मांग ने पिछले चार दिनों से क्षैत्र में जोर पकड़ रखा था । वहीं धीरे धीरे बैठकों में युवाओं की भागीदारी भी ज्यादा दिखने लगी है वहीं इस बीच में बैठक में कानोड क्षैत्र के करूमडिया ,गोपालपुरा व तलावा के गंावों से भी समर्थन मिला। यही नहीं क्षैत्र के लगभग सभी वर्गो के ग्रामीणों ने बैठक में शामिल होकर सलूम्बर जिले में इन पंचायतों को शामिल करने की सहमति जताई।

बैठकों का दौर शूरू –
इन तीनों ग्राम पंचायत को सलूम्बर में शामिल करने के लिये स्थानीय ग्रामीणों की और से बैठकों का दौर शूरू हो गया है। मंगलवार को भी नाहरपुरा में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की थी जिसके बाद बुधवार को कानोड़ तहसीलदार को ज्ञापन दिया वहीं आगे की रणनीति के लिये शुक्रवार को गोमती तट स्थित केशरियानाथ मन्दिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई एंव बैठक में विधायक, जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी आदि जगहों पर ज्ञापन देने का निर्णय किया गया एंव अमरपुरा जागीर, लूणदा व सांरगपुरा कानोड़ सरपंच सहित जिला परिषद् सदस्य, लूणदा, अमरपुरा के पंचायत समिति सदस्यों, की और से भी ज्ञापनों पर अपने हस्ताक्षर कर सलूम्बर जिले में शामिल करने की सहमती जाहिर की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!