कल्याणपुर : होली वाटिका में होली का दहन कार्यक्रम हुआ
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । कस्बे के होली वाटिका में होली का दहन कार्यक्रम हुआ । बालक बालिकाओ ने गोबर के तारे,चॉद,सूर्य श्रीफल आदि बनाकर होली को धारण करवाये।रात्रि 7:45 बजे पण्डित देवेन्द्र चौबीसा के मन्त्रोचार के साथ होलिका दहन की रस्म रणवीरसिह चुण्डावत ने अदा की | होलिका दहन के साथ होली के पूर्व की माह मे दुल्हे बने लडको ने होलिका दहन के साथ हाथो में तलवार व श्रीफल लिये सात फेरे लिये और नारियल की आहुति दी | मान्यता के अनुसार होलिका के दहन के पष्चात थम्ब जिस दिषा की ओर झुकता है उस और फसल की अच्छी पैदावार होती है। करकेला धाम पर होली मेला जमकर गैर नृत्य किया 38 गांव
के लोग होलिका दहन देखने के लिए आते है समीपस्थ करकेला तीर्थ पर होली के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय मेला सोमवार को संपन्न हुआ । इस दिन मेले में खूब भीड उमडी । करकेला धाम समिति के अध्यक्ष शिवलाल मीणा ने बताया कि समुद्रतल से 1722 मीटर पर ऊँचाई इस धाम पर होली का इस क्षेत्र में विशेष महत्तव है ग्राम पंचायत की और से सेमारी थाने क जाप्ता तैनात रहता है प्रशासन की और से हर वर्ष समुचित व्यवस्था की जाती है । करकेला धाम के रूपहरिम महाराज ने 6:30 बजे होलिका दहन की । इस अवसर पर खैरवाडा विधायक डॉ. दयाराम परमार भी मौके पर पहुचे पुजा अर्चना कि जहाँ गेर खेली जाती है वही होली जलाने की व्यवस्था कर रखी थी होली जलाने से पूर्व होलिका की पुजा अर्चना श्रद्धालुओ के द्धारा की जाती है । इसके साथ ही आस-पास गॉवो में होलिका दहन हेतु करकेला धाम पर होली जलने की जानकारी सोशल मिडिया से लेते हुए होली जलाई गई । इस अवसर पर करजी ,धनकावाडा, विजनफला रजोल से सजे-धजे आदिवसी युवक -युवतिया यहाॅ पहुॅचे करकेला धाम विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि होलिका दहन के पहले दोपहर दो बजे से युवको ने होलिका के चारो और पारंपरिक गीतो के साथ जमकर गैर नृत्य किया शुक्रवार को सुबह नवजात शिशुओ की होली की परिक्रमा करवा ढूँढ रस्म अदा की गई। मेले में पान सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री की दुकाने लगी।
