नीलकंठ महादेव मंदिर थाणा का तृतीय पाटोत्सव, एक शाम नीलकंठ महादेव के नाम
संत प्रकाश दास जी के भजनों से सराबोर होगा नीलकंठ महादेव थाणा
खेरवाडा,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । नीलकंठ महादेव मंदिर संत सरोवर थाना पाल के 28 फरवरी को होने वाले तृतीय पाटोउत्सव कार्यक्रम की तैयारी हेतु मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई कल होने वाले पाटोउत्सव कार्यक्रम प्रसिद्ध भजन गायक और गोपालक संत श्री प्रकाश दासजी महाराज के सनिध्य मे एवम भजन गायिका मंजू जी गुर्जर के मधुर वाणी में आयोजित किया जायेगा कल सुबह हवन , लगुरुद्र और अभिषेक होगा दोपहर 1 बजे महाआरती और उसके बाद 4 बजे से महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा उसके बाद रात 8 बजे से संत प्रकाशदास की संतवाणी में भव्य भजन संध्या होगी जो देर रात तक चलेगी बैठक के दौरान कमेटी के प्रेमप्रकाश लबाना , नवीन लबाना आडीवली, राकेश पटेल सरेरा , गौतमलाल पटेल , शंकर लाल पटेल ,भगवती लाल पटेल ,प्रदीप पटेल थाना , मगन पटेल , गोपाल पटेल , मुकेश पटेल घाटी और मंदिर पुजारी हिमातगिरी जी बावजी उपस्थित रहे कार्यक्रम की जानकारी राकेश पटेल सरेरा द्वारा दी गई
