मेवाड़ पॉलीटेक्स ग्रुप को मिला भामाशाह सम्मान
उदयपुर,नितेश पटेल । राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विधालय उदयपुर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मेवाड़ पॉलीटेक्स ग्रुप के हस्तीमल बापना चेरिटेबल ट्रस्ट को विद्यालय में 4 भवनों के ऊपर ” रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम” लगाने पर विद्यालय की ओर से भामाशाह सम्मान दिया गया। विद्यालय में वर्षा जल संचयकर 2 हैंडपंप और एक ट्यूबवेल्ल को रिचार्ज किया गया।जिससे भविष्य में 700 से अधिक विधार्थी लाभान्वित होंगे और साथ ही गर्मी के दिनों में जल की कमी नहीं रहेगी।इस अवसर पर ग्रुप के ट्रस्टी मंगला बापना एवं अरुणा बापना को यह सम्मान मुख्य अथिति पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बीया व प्रधानाचार्य चेतन पानेरी द्वारा दिया गया।इस कार्यक्रम के अवसर पर लक्ष्मीनारायण पंड्या,दीपेश हेमनानी,जल हीरो डॉ पी. सी. जैन,मुनि सुमबोध कुमार,नरेश औदीच्य,यशवंत त्रिवेदी समस्त स्टाफ और छात्र छात्राओं की भी उपस्थिति रही।
