सृष्टि संचार जयपुर के संपादक पहुँचे मेहतागढ़ मेनार, गांव के इतिहास के बारे में जाना, हुए काफी रोमांचित

अफीम खेतो में पहुँच बहुमूल्य फसल अफीम की ली जानकारी, अफीम डोडे को चीरा भी लगाया

बांसडा,कन्हैया लाल मेनारिया सृष्टि संचार जयपुर के तत्वावधान में सृष्टि संचार संपादक एवं दिवाकर मोटर्स के मालिक राजीवनाम जोशी, चित्रांगदा जोशी एवं मीडिया संभाग हेड उदयपुर के चेतन व्यास रविवार सुबह 8.30 बजे ब्रह्म सागर की पाल पर स्थित 68 फिट शिव प्रतिमा पहुँच मृदेश्वर महादेव, अम्बेमाता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात ढंड तालाब पहुँचे जहाँ विभिन्न प्रकार के मेहमान परिंदो की अटखेलियों को करीब से देखा, और पक्षियों की क्रीड़ाओं को देख काफी रोमांचित हुए। जोशी ने बताया कि ढंड तालाब में विदेशी पक्षियों की 50 से भी ज्यादा प्रजातियां विचरण कर रही है, यह ग्रामीणों की तालाब को संरक्षित रखने का ही नतीजा है, जिससे आज के समय में 4 से 5 किलोमीटर की हवाई यात्रा कर यह पक्षी यहाँ पहुँच रहे है। यहां की भौगोलिक स्थिति इन पक्षियों के लिए अनुकूल है।
वही ओंकारेश्वर चौक स्थित प्राचीन ठाकुरजी मंदिर पहुँच ठाकुरजी के दर्शन किए, इस दौरान मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने राजीवनाम जोशी, चित्रांगदा जोशी एवं चेतन व्यास को ठाकुरजी की तस्वीर भेंट कर, तिलक लगा और उपरणा के साथ भव्य स्वागत किया। विफा जिलामहासचिव प्रेमशंकर रामावत, तहसील मीडिया प्रभारी व अधिवक्ता सुरेश चंद्र मेनारिया, प्रेम भानावत, संयुक्त सचिव मांगीलाल लुणावत द्वारा गांव के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा 8 मार्च को आयोजित होने ऐतिहासिक महापर्व जमराबिज के इतिहास को बारीकी से बताया तथा जमराबिज के आयोजन में आने का न्योता भी दिया। चेतन व्यास ने बताया कि इसके बाद अफीम की फसल के बारे जानकारी लेने के लिए मेनार मुखिया जगदीश प्रसाद दियावत के अफीम खेत पर पहुँचे, जहाँ मुखिया द्वारा अफीम के लुवाई, चीरा देने की कला एवं मेनार में 83 अफीम अनुज्ञा पत्र है के बारे में बताया और जोशी ने इस दौरान डोडे को चीरा लगाया।
अभी अफीम की लुवाई का समय चल रहा है जिससे खेत पर अफीम लुवाई कर रहे किसानों से जोशी ने अफीम लुवाई का तरीका जाना। जोशी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा इस बहुमूल्य फसल को एक बच्चे की तरह पाल पोश कर बड़ा कर प्राकृतिक आपदाओं, जंगली जानवरों से बचाकर बड़ी मुश्किल से अफीम की खेती करते है, जो काफी सहरानीय है। जोशी ने मेनार के इतिहास, ग्रामीणों की सहराना की। इस दौरान विफा तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, कन्हैयालाल ठाकरोत, वेणीराम, विजयलाल एकलिंगदासोत, युवा प्रकोष्ठ जिला संरक्षक किशन रणछोड़, मांगीलाल दावोत, विजयलाल दावोत, विप्र सेना तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश रामावत, संपत मेरावत, मोहनलाल मेरावत, मोतीलाल एकलिंगदासोत, संयुक्त सचिव भगवती लाल रामावत, भूरालाल मन्द्रावत, भेरूलाल दियावत, मांगीलाल मेरावत, कालूलाल ठाकरोत, छोगालाल कलावत, माँगीलाल गदावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!