फॉस्टर मनाऐगा विज्ञान पखवाड़ा
संवाददाता : ओमप्रकाश सोनी
मावली तहसील के ईटाली में जादूगर एम लाल लक्षकार एंड पार्टी उदयपुर द्वारा ईटाली ग्राम पंचायत की फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पावन अवसर पर विज्ञान पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फॉस्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान का महत्व को मध्य नजर रखते हुए , विज्ञान पखवाड़े का आयोजन 28 फरवरी से 10 मार्च तक ईन्टाली ग्राम पंचायत में विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता, विज्ञान लेखन प्रतियोगिता, विज्ञान स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञान नाटक का मंचन का आयोजन द सनराइज पब्लिक में किया जाएगा। विज्ञान वार्ता में ग्लोबल विकास के लिए विज्ञान व्याख्यान का आयोजन होगा । दिनांक 10 फरवरी को निरंजननाथ राउमावि ईन्टाली विज्ञान चमत्कार पर जादूगर एम लाल लक्षकार एंड पार्टी उदयपुर द्वारा विज्ञान की भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। जादूगर की विशेष पेशकश रहेगी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान समारोह 10 फरवरी को आयोजित किया।
विशेष आकर्षक- विज्ञान दिवस पर सेल्फी फोटो आकर्षक का केंद्र रहेगा।
28 फरवरी पर ऑनलाइन डिजिटल विज्ञान नवाचार प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने के लिए घर बैठे प्रतिभागी भाग एक मंच मिलेगा श्रेष्ठ प्रतिभागी का कॉपीराइट कराया जाएगा।
