माही, मानसी बागोलिया बांध के लिए , मेवाड़ का आमरण अनशन शुरु

पत्रकार-ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन-मावली

मावली कस्बे में सोमवार को माही, मानसी का पानी मेवाड़ में लाने और बागोलिया बांध को भरने के लिए किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ का आमरण अनशन मावली उपखण्ड कार्यालय पर शुरू किया। अनशन के पहले दिन 11 ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की।
सभा स्थल पर उपस्थित सैंकड़ों महिला व पुरूषों मौजूद रहे। जिसमे मांग कि बागोलिया बांध को उदयसागर से भरने के लिए 40 करोड़ रु. योजना की स्वीकृति मौजूदा बजट सत्र में ही पारित किया जाए। बजट सत्र मंगलवार से फिर से शुरू होने जा रहा है।
किंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राव गगन सिंह ने कहा कि माही बांध और मानसी एवं वाकल नदी का पानी मेवाड़-वागड़ की धरा पर लाने के लिए संगठन राज्य स्तरीय समन्वय समिति की मांग कर रहा है। मुख्य सचिव की निगरानी में संभागीय आयुक्त उदयपुर अध्यक्ष जिला कलेक्टर उदयपुर को पदेन सचिव के साथ जलसंसाधन, जलदाय विभाग के मुख्य सचिव एवं किंग सेना अध्यक्ष समेत दो सदस्य शामिल हों। आमरण अनशन स्थल पर सोमवार से घनेन्द्र सिंह सरोहा, संपत डगवाल, टीलाराम भील, सुखराम भील, लालूराम डांगी, अमरचंद जाट, घनेन्द्र सिंह सरोहा, प्रकाश सालवी, निर्मल डांगी, प्रवीण सिंह आसोलिया, सुनील गुर्जर, हरिसिंह झाला ने भूख हड़ताल के साथ आमरण अनशन शुरू किया।
सभी धरनार्थियों ने कहा कि जब तक जिला कलेक्टर आमरण स्थल पर आकर लिखित में मांगों का निर्धारण नहीं करेंगे तब तक वे अनशन से नहीं उठेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राव ने कहा कि यह अभी शुरूआत है। मेवाड़ की धरा बलिदान के लिए जानी जाती है। आज 11 ग्रामीण आत्म बलिदान के लिए बैठे हैं। इस संख्या में रोज बढोत्तरी होती जाएगी। मावली सरपंच भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, मावली व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल लोढा और महामंत्री महेन्द्र बोकड़िया ने भी धरनास्थल पर आकर मांग का समर्थन किया।
रोड सिंह राव ने कहा कि बागोलिया बांध, मावली तहसील के लिए महत्वपूर्ण योजना है। सरकार को मौजूदा बजट सत्र में ही इसे पूरा करना होगा। संगठन के भुवनेश्वर सिंह चुंडावत ने कहा कि माही-मानसी को मेवाड़ की धरा पर लाने के लिए संगठन ने बीती 12 जनवरी को डबोक हाइवे जाम किया था। बीते साल 30 मई को सांवरिया सेठ में 50 हजार से ज्यादा ग्रामीणों की जनसभा कर सरकार को समय-समय पर चेताया है। राकेश सुहालका ने कहा कि मेवाड़ की जनता के पास अब अपने प्राणों को न्योछावर करने के बाद और कोई विकल्प नहीं बचा है। आमरण अनशन स्थल पर सुनील निमावत, ओनार सिंह, गुलाब सिंह, उदयलाल भील, पूर्व सरपंच सिंधु रमेश लोढा, गौरीलाल बंजारा, सपना देवड़ा, प्रेमलता बुनकर, शैंकी, अक्षरा बत्रा, सुभेक्षा गुप्ता, सीमा राव, किशन सिंह , पलाना कला सरपंच नीतू जैन, लोभा गमेती, मांगीलाल भील, दूधा भील, प्रताप मोगाणा,देवी सिंह, नंदू खींची, हीरा महाराज, गोपाल लखारा, अमरलाल डांगी, बजाराम डांगी, भंवर भील, जमनालाल भील आदि सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!