डॉ. अनीष व्यास ज्योतिष भास्कर अलंकरण से सम्मानित
समृद्धि फाउंडेशन की ओर से पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को ज्योतिष भास्कर अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
समृद्धि फाउंडेशन की ओर से 25 एवं 26 फरवरी को दो दिवसीय आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन ज्योतिष कल्पधारा 2 आयोजित किया गया। सम्मेलन में दक्षिण मुखी बालाजी हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य प्रोफेसर डॉ अनिल मित्रा, आयोजक डॉ कल्पना शर्मा, संयोजक आलोक आचार्य ने अब तक सर्वाधिक सटीक भविष्यवाणी, ज्योति आंकलन, अद्भुत ज्योतिष ज्ञान और ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को ज्योतिष भास्कर अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया।
