खेरोदा में ब्लॉक स्तरीय नि:शुक्ल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित
वल्लभनगर । खेरोदा कस्बे में राजकीय आर्युवेद ओषधालय खेरोदा द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सोमवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित हुआ। खेरोदा आर्युवेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अंकिता सियाल ने बताया की शिविर में मौसमी बीमारियों, उच्च रक्त चाप,त्वचागत, विकार,मधुमेह,स्त्रीरोग, वातजय व्याधि, अम्ल पित्त, उदर रोग, हिमोग्लोबिन,ब्लड शुगर की जांच सहित कई रोगों उपचार एवम नि:शुल्क औषधि प्रदान की गई। शिविर में कुल 181 लोगो की नि:शुक्ल जांच व उपचार किया गया। वही b.p 100, ब्लड शुगर 18,हिमोग्लोबिन 17 लोगो की जांच की गई एवम 480 लोगो ने आर्युवेदिक काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान डॉ संतोष कुमारी, कंपाउंडर ओकार लाल,नर्स गीता जनवा,भावना नागदा,कमलेंद्र सिंह राठौड़, रितिक मेनारिया,रवेंद्र महावर, रूपा मेघवाल,हुकमी व्यास व सीएचएस स्टाफ ने अपनी सेवा दी।
