श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक आयोजित हुई।
रिपोर्ट : ओमप्रकाश सोनी
उदयपुर के शोभागपुरा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष जीवन सिंह , जिला प्रभारीअर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा के नेतृत्व में यह मीटिंग रखी गई थी। और सभी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सभी तहसील अध्यक्ष सभी तहसील पदाधिकारी पधारे एवं सभी ने रूपरेखा बनाकर आगामी 2 अप्रैल को जयपुर मैं जो केसरिया महापंचायत होने जा रही है ।उसमें अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर को मजबूत करने का अनुरोध किया एवं समस्त कार्यकारिणी को एक्टिव रहने का अनुरोध भी किया। सभी पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने निवेदन किया सभी को किसी भी समाज का कोई भी व्यक्ति अगर करणी सेना के पास आता है तो उसकी समस्या का समाधान करना है।
