कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक लगाने की मांग
संवाददाता : विनोद कुमार रेगर
रविंद्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संलग्न चिकित्सालय उदयपुर में नर्सिंग अधीक्षक के 47 पद हैं। वर्तमान में 5 स्थाई नर्सिंग अधीक्षक व 7 कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक अस्पतालों में कार्यरत हैं। जिसमें से दो नर्सिंग अधीक्षक अगले माह एवं 3 नर्सिंग अधीक्षक सितंबर 2023 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर के जिलाध्यक्ष पवन दानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानाचार्य डॉ लाखन पोसवाल से मिला और रिक्त नर्सिंग अधीक्षक के पदों को डीपीसी की वरिष्ठता सूची के आधार पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक बनाने की मांग की। जिससे चिकित्सालयों की कार्य व्यवस्था और सुदृढ़ होगी एवं एवं हाल ही में पदोन्नत हुए सीनियर नर्सिंग ऑफीसर को वार्ड प्रभारी बनने का मौका मिलेगा। आज के प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष पवन दानाध्यक्ष, मुख्य संरक्षक रमेश मीणा, हंसराज मीणा उपस्थित थे।
