छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभाओं का किया सम्मान,भीण्डर के द्रोणाचार्य कॉलेज में वार्षिकोत्सव संस्कृति का आयोजन

वल्लभनगर । भींडर के द्रोणाचार्य कॉलेज में वार्षिकोत्सव संस्कृति 2023 का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर थे। अध्यक्षता भीण्डर एज्यूकेशन सोसायटी संस्थापक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने की। विशिष्ठ अतिथि अजय कुशवाह आदि थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की, जिसमें राजस्थानी झलक के साथ-साथ फिल्मी गानों पर भी प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा देशभक्ति पर नाटक मंचन और प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कॉलेज कॉडिनेटर चक्रवीरसिंह शक्तावत ने अतिथियों का स्वागत किया।
पर्यावरण को संरक्षित करने में दे अपना योगदान – भटनागर
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए भीण्डर एज्यूकेशन सोसायटी द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे है। जिस प्रकार शिक्षा, खेल, एनसीसी सहित अन्य क्षेत्रों में प्रतिभाएं सामने आईं हैं, इसके लिए द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रयास से संभव हुआ है। मेरा सभी छात्र-छात्राओं से आव्हान हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां कहीं भी मौका मिले उसमें योगदान दे। अपने कॉलेज परिसर में भी पौधारोपण करके चारों तरफ हरियाली फैलाने का काम करें। पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि जिस उद्देश्य से महाविद्यालय की स्थापना की थी, उसके चलते आज सैकड़ों प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है।
शिक्षा व खेल की प्रतिभाओं का किया सम्मान
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता विजेता निशा भोई, ममता सालवी, सोफिया अख्तर, मेहन्दी प्रतियोगिता में योगिता व्यास, सबाअंजुम शेख, शिक्षण में मनीषा शक्तावत, वंदना दर्जी, नेहा राणावत, कुलवंतसिंह चुण्डावत, खेल प्रतिभाओं में हर्षवर्द्धनसिंह शक्तावत, किशन मीणा, विक्रमसिंह, राजमल मीणा, विक्रम कुमार जणवा, पुनीत कुमार, परसराम गाडरी, चंदा कुमार जणवा, मनीषा अहीर, बद्रीलाल जणवा, कार्तिक खटीक, अखलाख मोहम्मद, राजु माली, तोयेश चौबीसा, दीक्षित चौबीसा, नेहा कुमारी, लेफ्टिनेंट जनरल हनुंत सिंह एमवीसी अवार्ड अंजना कुमार नाई, सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट्स घनश्यामसिंह शक्तावत, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी शाहीन रंगरेज, सर्वश्रेष्ठ कॉलेज स्टॉफ पुष्कर रावत को सम्मानित किया गया। वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों का राजकीय सेवा में चयन होने पर सम्मान किया गया, जिसमें राजस्थान पुलिस में चयन होने पर विश्वाराज सिंह राणावत, दिनेशचंद डांगी, विजेश कुमार माली, शिक्षक बनने पर महेन्द्र मेघवाल, शारीरिक शिक्षक बनने पर जीवनसिंह राठौड़, प्रहलाद जणवा, पवन जणवा, गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली फोजिया अख्तर का सम्मान किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!