सेमारी में क्षेत्रीय विधायक डॉ दयाराम परमार का ग्रामीणों व कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत,गाजो बाजो के साथ नगर में निकाली रैली
खबर उदयपुर जिले के सेमारी नगर से है,जहा राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2023 में सेमारी को नगरपालिका बनाने एवम राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा को लेकर खेरवाड़ा विधानसभा के कांग्रेस पार्टी विधायक डॉ दयाराम परमार के स्वागत सत्कार एवम आभार हेतु ग्रामीणों ने भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया।
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधायक डॉक्टर दयाराम परमार ने कहा कि राज्य की संवेदनशील, जवाबदेही सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए दृढ संकल्पित है |
उदयपुर जिले के उपखण्ड सेमारी में मुख्य मंत्री बजट घोषणा 2023-24 सेमारी में नगरपालिका एवं राजकीय महाविद्यालय विधायक डॉ दयाराम परमार की अनुशंसा पर खोलने की घोषणा करने पर सेमारी नगरिय क्षेत्र तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा आयोजित उनका अभिनन्दन एवम आभार समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सडक, कृषि, सिंचाई, पेयजल, उद्योग, रोजगार, आदि क्षेत्रों मे प्रगति के साथ सामुदायिक सेवाओं का विकास किया है,उन्होने कहा कि व्यक्ति, समाज, क्षेत्र का विकास शिक्षा से ही संभव है, उसी को ध्यान में रखतें हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए सेमारी में राजकीय महाविद्यालय खुलवाया गया है। इसी प्रकार से उपखण्ड नयागांव में भी राजकीय महाविद्यालय नयागांव खुलवाया गया है।उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छ: राजकीय महाविद्यालय खुलवाये है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक डॉ दयाराम परमार का सेमारी पेट्रोल पम्प पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा के नेतृत्व में सेमारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने माला, साफा पहनाकर गाजो बाजो के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया,तथा राहुल गांधी के मार्गदर्शन में हाथ से हाथ जोडो अभियान का शुभारम्भ करने के साथ डाक्टर परमार को खुली जीप में बैठाकर सेमारी नगर में स्वागत रैली निकाली गई, यह स्वागत रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमारी के प्रांगण में पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई।
इस स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, पंचायत समिति खेरवाडा पुष्पा मीणा, पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केशरदेवी मीणा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सदस्य जय प्रकाश वाणावत, जिला परिषद सदस्य विजय राम कलासुआ, वासुदेव परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा अध्यक्ष दिनेश मीणा थे,
स्वागत भाषण जिला परिषद सदस्य विजय राम कलासुआ ने किया तथा समारोह को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा, कल्याणसिंह राजपूत,वासुदेव परमार ने भी सम्बोधित किया |
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार का सेमारी कस्बे के विभिन्न समाजों रेबारी,ब्राह्मण, खटीक,पटेल, ढोली, जैन, कलाल,समाजों तथा बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में शिक्षक संगठन ने माला, साफा,पगड़ी, पहनाकर जोरदार अभिनन्दन आभार व्यक्त किया | समारोह में विधायक डॉ दयाराम परमार ने ग्रामीणों से रुबरु होकर उनकी समस्याएं भी सुनी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवक्ता गणेश मीणा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मकरानी, मण्डल अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, वीरेन्द्र सिंह गरासिया, अमरसिंह परमार, देवी लाल परमार घोडी, हीरालाल मीणा, केशव लाल खराडी, प्रभु लाल बुझ, उप प्रधान शंकर लाल कलासुआ,अमरसिंह, रामचंद्र सोनी,चुनी लाल परमार पंचायत समिति सदस्य, शंकर लाल कलासुआ उप प्रधान,टोकर सरपंच कान्ति लाल मीणा, भैरुलाल मेघवाल, रामलाल मीणा, लालसिंह राजपूत, नाथू लाल पटेल, राजु जैन, सरपंच सतीश मीणा, अशोक खटीक, नारायण कलाल, सुरेश सुथार,रतनलाल मेहता नारायण मेहता,विष्णु प्रसाद जोशी पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार मीणा, भगवती लाल रेबारी,दलपत सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह मीणा, सरपंच सदकडी सुरज मल मीणा, दिलीप सरपंच घोडी,गोविन्द पटेल, कचरूलाल सरपंच ढनकावाडा, पूर्व उप प्रधान शिवराम मीणा,शंकर लाल जोगी,कालूलाल कलाल,कृष्ण कुमार मीणा, सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे,अन्त में राकेश मीणा सरपंच ने धन्यवाद ज्ञापित किया संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव अध्यक्ष रुपलाल मीणा ने किया।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
