शिकार के फेर में ट्रांसफार्मर पर चढ़े पैंथर की मौत
कुराबड़,करण सिंह सिसोदिया । उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र के गुड़ली में नयातालाब क्षेत्र में देर रात पैंथर शिकार के फेर में ट्रांसफार्मर पर लपका लेकिन तेज विद्युत प्रवाह से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जब अल सुबह आस पास के लोगो ने देखा तो पुलिस और वन विभाग को सूचना देने पर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कुराबड़ वन कार्यालय पर पहुंचाया जहा चिकित्सक के अनुसार पोस्टमार्टम करके अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों के मुताबिक यह मादा पैंथर 4 से 5 साल का बताया जा रहा है वही उदयपुर में साल भर में पहली घटना देबारी मे ट्रांसफार्म से मौत हुई और दूसरी कुराबड़ क्षेत्र के गुडली में देखी गई।
